फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire incidents in bls

Bilaspur News: दिवाली की रात छह पशुशालाएं, एक कमरा, एक रसोईघर में भड़की आग

Fri, 01 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
fire incidents in bls
ब्रह्मपुखर में जंगल में आग लगने से वन संपदा राख
विज्ञापन

आग की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। जिले में दिवाली की रात को छह पशुशालाएं, एक कमरा और एक रसोईघर जल गया। इसके अलावा ब्रह्मपुखर में जंगल में आग लग गई। घटना में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण आतिशबाजी मानी जा रही है।
आग लगने की पहली घटना उप तहसील भराड़ी के तहत लैहड़ी सरेल पंचायत के शमसाये गांव में हुई। वहां आठ कमरों के भवन में चार पशुशालाओं में आग लग गई। इस घटना से 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सहायता से पशुशाला के भीतर बंधे मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक शमसाये गांव में सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, प्रकाश चंद, मदन लाल की पशुशालाएं एक भवन में थी। नीचे वाले कमरों में पशु बांधे जाते थे। ऊपर बने कमरों में इमारती लकड़ी, घास, घरेलू सामान आदि रखा था। वीरवार शाम करीब 7:00 बजे एक कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे भवन में फैल गईं। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन घास और इमारती लकड़ी से आग पूरी तरह से दहक जाने के कारण काबू न पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई काट दी, जिसके बाद स्थानीय व्यक्ति नवीन शर्मा ने अपने घर का जनरेटर चलाकर बोरवेल से पानी की सप्लाई शुरू कर आग को नियंत्रित किया। बावजूद इसके आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दोमंजिला आठ कमरों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। घुमारवीं में दमकल विभाग की गाड़ी दूसरी जगह आग बुझाने गई थी, जिस कारण बिलासपुर फायर स्टेशन से गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पंचायत उपप्रधान अक्षय कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना से चार परिवारों को करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी घटना उपमंडल घुमारवीं के हरलोग गांव में हुई। वहां आग लगने से एक रिहायशी कमरा, रसोईघर और उसके साथ बनी दो पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। घटना में दो परिवारों को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक हरलोग गांव में नारायण सिंह के रसोई घर में वीरवार शाम को करीब 6:30 बजे आग लग गईं। रसोई के साथ नारायण सिंह और निक्का राम की पशुशालाएं और एक रिहायशी कमरा था। एकाएक कमरे और पशुशाला में भी आग दहक गई। सूचना पर घुमारवीं से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग घुमारवीं के प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की तीसरी घटना उपमंडल सदर के ब्रह्मपुखर में हुई। वहां एक पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लग गई। सूचना फायर स्टेशन बिलासपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर स्टेशन प्रभारी ईश्वर दास ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed