फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire broke out in the house, goods worth lakhs along with cash worth Rs 60 thousand burnt

Bilaspur News: घर में लगी आग, लाखों के सामान सहित 60 हजार रुपये की नकदी जली

Mon, 27 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, goods worth lakhs along with cash worth Rs 60 thousand burnt
बिलासपुर के कुठेड़ा में आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
- मलांगण के कुठेड़ा में सोमवार सुबह हुई घटना
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने पानी ढोकर आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई/बरठीं(बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत ग्राम पंचायत मलांगण के कुठेड़ा गांव में एक घर में आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान और 60 हजार रुपये की नकदी जल गई। पीड़ित परिवार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे कुठेड़ा गांव में राजकुमार के छह कमरों के मकान में आग लग गई। घर पर राज कुमार की पत्नी ही मौजूद थी। राज कुमार स्वयं काम से बाहर गया था। महिला के शोर मचाने और धुंआ निकलते देख ग्रामीण एकत्रित हुए। इतने में राजकुमार भी घर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी ढोकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया है कि मकान के अंदर उनके बेडरूम में पहले आग लगी। इसके बाद अन्य कमरों में फैल गई। आग बुझाने पर बेडरूम के सामान की जांच की तो पाया कि बैड बाक्स, गद्दा सेट, कंबल, रजाइयां, ट्रंको में रखे हुए कपड़े आदि जल गए। इसके अतिरिक्त पंखे, एलईडी, बिजली की वायरिंग भी जल गई है। बिस्तर की चादर के नीचे 60 हजार रुपये की नकदी रखी थी, जिसे बैंक में जमा करवाना था वह भी जलकर राख हो गई है। घटना में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना माना जा रहा है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed