{"_id":"65367e8df2a0f98fa40ad684","slug":"fire-broke-out-in-house-due-to-intoxication-loss-worth-lakhs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-7609-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: समोह में मकान में लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: समोह में मकान में लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
- समय रहते घर से बाहर निकले परिवार के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत समोह के गांव समोह में रविवार रात को एक घर में आग लग गई। घटना में करीब साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए।
प्रभावित परिवार की मुखिया गीता धीमान पत्नी स्वर्गीय रामदास धीमान ने बताया कि रविवार रात को घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगीं। आग लपटें उठती देखकर गांव के सभी लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवार के सदस्य विपिन धीमान ने बताया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं सोमवार को घटनास्थल पर विद्युत बोर्ड के कर्मियों, हल्का पटवारी ने मौके का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया। उधर, झंडूता थाना पुलिस ने प्रभावित परिवार के बयान दर्ज किए हैं।