फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire broke out in a moving car in Ghumarwin's Kasaru village bilaspur

Bilaspur: घुमारवीं के कसारु गांव में चलती कार में भड़की आग, समय रहते बाहर निकल गया चालक

Fri, 18 Oct 2024 05:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कसारु गांव में एक चलती कार में आग भड़क गई। हालांकि, चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in a moving car in Ghumarwin's Kasaru village bilaspur
कार में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कसारु गांव में चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया। ऐसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कार पूरी तरह जल गई। घटना वीरवार रात करीब 11 बजे की है। घुमारवीं शहर के रचित ने बताया कि उनका एक मकान कसारु के नजदीक है। वह अपने साले नीरज के साथ उसकी गाड़ी में कसारू गए थे। रात करीब 11 बजे नीरज चंडीगढ़ जाने के लिए निकला। 

विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर दूरी पर पहुंचा था कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। नीरज ने बाहर निकलकर गाड़ी का बोनट खोलकर देखा तो अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग के कारण गाड़ी में धमाके होने लगे। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। आग को बुझाने की काफी कोशिश की गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के क्या कारण रहे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed