फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir on mla nephew

विधायक के घायल भतीजे पर गोली चलने के मामले में केस

Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
fir on mla nephew
बिलासपुर। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर तीन में रविवार रात को लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय गोली चलने के मामले में भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर के भतीजे के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से युवक को गोली लगी है वह पिस्टल उसके बड़े भाई की है। सदर भाजपा विधायक के घायल भतीजे अभय ठाकुर के खिलाफ सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह मुकदमा आईपीसी की धारा 336, 337 के तहत दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि हादसे के बाद पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया था। लेकिन घर पर ताले लगे होने के कारण मंगलवार को जांच पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

रविवार रात को कथित तौर पर भाई की लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते हुए अभय से अचानक गोली चल गई जो उसके पेट में लगी। पिस्टल के फायर की आवाज सुनते ही कमरे में मौजूद पत्नी जब उसके पास पहुंची तो वह लहूलुहान पड़ा था। परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां अभी भी उपचाराधीन है। हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सदर बिलासपुर थाना में अभय ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार को सिर्फ लाइसेंस धारक ही उपयोग कर सकता है। उसकी साफ सफाई से लेकर उसके रखरखाव तक का जिम्मा लाइसेंस धारक का होता है। इस पिस्टल के साथ अभय क्या कर रहा था इस पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। डीएसपी राजकुमार ने मामले पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed