{"_id":"624201a42d23f5730d17b56a","slug":"fir-on-four-persons-in-women-murder-case-bilaspur-news-mbd42292787","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।
घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी की है। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर के कस्बा भोजपुर की नई बस्ती इस्लामाबाद निवासी सुहेब पुत्र मुजफ्फर हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बहन फूलजहां (25) की शादी वर्ष 2018 में खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी निवासी सादिक पुत्र छुटेला से की थी। उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खासा दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति सादिक, उसकी बहन रुखसार, मां शकीला, पिता छुटेला उसकी बहन फूलजहां को दहेज में कार लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वह जब और दहेज लाने का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। रिपोर्ट में दर्शाया है कि रविवार की रात करीब दस बजे चारों आरोपियों ने उसकी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी। उन्हें घटना की जानकारी सोमवार की सुबह करीब छह बजे फोन द्वारा हुई। सूचना पाकर वह लोग ग्राम गोधी पहुंचे तो देखा कि सभी ससुराल वाले घर से फरार थे और फूलजहां का शव घर में पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान मायके वालों ने हंगामा किया। सूचना पर सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति, तहसीलदार सुनील कुमार, खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादिक, रुखसार, शकीला और छुटेला निवासी ग्राम गोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 304बी, 323, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका का पति सादिक कारपेंटर का कार्य करता है। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री बताई गई है। घटना में नामजद सभी आरोपी फरार हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।