{"_id":"65f8366ce36a34d6f409cd30","slug":"fine-of-rs-10000-imposed-on-car-owner-for-not-giving-way-to-ambulance-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114765-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार मालिक पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कार मालिक पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
15 मिनट तक दर्द से कराहता रहा मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं मुख्य चौक से अस्पताल जा रही एंबुलेंस को रास्ता न देने पर पुलिस ने एक कार मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एंबुलेंस का सायरन सुनकर मुख्य चौक पर ड्यूटी दे रहे जवान ने चालक को कार हटाने के लिए कहा तो कुछ लोग पुलिस जवान से अभद्रता करने लगे। जवान के समझाने पर भी कार चालक नहीं माने तो कार मालिक को 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 15 मिनट तक मरीज एंबुलेंस में दर्द से कराहता रहा। तलाई थाना प्रभारी अमिता ने बताया कि सड़क पर कार खड़ी करने और एंबुलेंस को रास्ता न देने पर एक कार का 10 हजार का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि जानबूझ कर रास्ता नहीं देने पर वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाजसेवी नरेश सहोड़, महेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, कुलवंत सिंह, अंजय कुमार, दिनेश कुमार, मदन लाल, संजय पम्मी सहित अन्य लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क से वाहनों को हटाया जाए ताकि एंबुलेंस को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।