फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fine

स्वारघाट में बिना मास्क घर से निकलने पर वसूला 5 हजार जुर्माना

Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
fine
स्वारघाट(बिलासपुर)। कोरोना वायरस को हल्के में लेकर नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट ने शिकंजा कस दिया है। बिना मास्क घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए वीरवार को स्वारघाट पुलिस ने पांच लोगों के एक- एक हजार के चालान कर पांच हजार जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में स्वारघाट के अपर व लोअर बाजार, बस स्टैंड पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य किया है और मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना रखा है। फिर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं लेकिन अब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी स्वारघाट विरोचन नेगी ने बताया कि वीरवार को मास्क न लगाने पर पांच लोगों के चालान कर पांच हजार जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार व प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed