{"_id":"6185713cb2d67d430f40d324","slug":"file-and-case-stolen-in-advocate-office-in-gumarwin-bilaspur-himachal-pradesh-bilaspur-news-sml389350519","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के कार्यालय के ताले तोड़ चोरों ने फाइलों,कैश पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के कार्यालय के ताले तोड़ चोरों ने फाइलों,कैश पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
file and case stolen in advocate office in gumarwin bilaspur himachal pradesh
भगेड (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के पुराना बस अड्डा क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर अधिवक्ता चमन लाल के कार्यालय में सेंध लगाने में कामयाब रहे। चोरों ने कार्यालय के ताले तोड़कर कार्यालय से 16 हजार रुपये नकद और कुछ फाइलों पर हाथ साफ किया है। घुमारवीं पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बताते चलें कि घुमारवीं की अदालतें 2 से 7 नवंबर तक बंद है। जिसके चलते अधिकांश अधिवक्ता अपने अपने घरों पर हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे अधिवक्ता चमन लाल के स्टाफ के मेंबर कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय का दरवाजा खुला मिला।
इन लोगों ने अंदर जाकर देखा तो कुर्सी पर टूटा हुआ ताला पड़ा हुआ था। जबकि, अधिवक्ता चमनलाल के चेंबर के टेबल के नीचे कुछ कागज बिखरे हुए थे। स्टाफ सदस्यों ने अधिवक्ता को फोन के माध्यम से सूचित किया। चमन लाल ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस थाना घुमारवीं को सूचित किया। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय दुकानों में लगे हुए सीसीटीवी खंगाले। चमन लाल ने बताया कि उनके कार्यालय में कुछ धनराशि पड़ी हुई थी। जिसमें से चोर 16 हजार पर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसी चीज के माध्यम से टेबल के नीचे के हिस्से को खोलने का प्रयास किया था। लेकिन वह पूर्ण रुप से कामयाब नहीं हो पाए थे। वह एक लिफाफे में रखी धनराशि चुराने में कामयाब रहे। जबकि कुछ धनराशि फाइल के नीचे रह गई थी।
उन्होंने बताया कि कार्यालय की हालत देखकर लग रहा है कि उनके कार्यालय से कुछ फाइलें भी चोरी हुई हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची तमाम लोग मौका पर पहुंच गए। मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी तीन घरों के ताले टूटे हुए हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि उनके किरायेदार के कमरे का ताला भी वीरवार को तोड़ा गया है। किरायेदार की 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी की इन घटनाओं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।