फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fighting between two parties in Gwalthai, religious dispute increased

Bilaspur News: ग्वालथाई में दो पक्षों में मारपीट, धार्मिक विवाद बढ़ा

Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties in Gwalthai, religious dispute increased
-हिंदू नेता ने दूसरे समुदाय पर लगाए शिवरात्रि का भंडारा रोकने के आरोप
विज्ञापन

-पुलिस का कहना, हर पहलू पर हो रही जांच


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना कोट कहलूर के तहत औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर धार्मिक विवाद बढ़ गया है। इस मामले को धार्मिक एंगल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह केवल दो पक्षों की लड़ाई है।
पहले पक्ष की शिकायत में सलीम खान निवासी गांव इल्लेवाल ग्वालथाई ने बताया कि रात के समय यह अपनी गाड़ी का टायर बदलने के लिए अपने भाई अच्छर के साथ ट्रक यूनियन ग्वालथाई के पास मौजूद था। उसी समय इसके ही गांव के दो लोग मोटरसाइकिल पर वहां आए और इसका रास्ता रोक लिया। दोनों इसके साथ गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत में चमन कुमार निवासी गांव इल्लेवाल ग्वालथाई ने बताया कि रात के समय यह बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में ग्वालथाई के पास एक कार खड़ी थी जिसमें सात लोग मौजूद थे। उन लोगों ने कार इसकी बाइक के आगे लगाई और इसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन लोगों ने इसके साथ मारपीट की और इसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



इनसेट

धार्मिक विवाद बढ़ा
मामले के बाद हिंदू नेता कमल गौतम ने दूसरे समुदाय पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए लिखा कि हिंदू समुदाय के लोग ग्वालथाई में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन कर रहे थे जिस पर दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। बता दें कि इस मामले के बाद चमन कुमार और होशियार सिंह ने वीडियो भी जारी की है, जिसमें कहा गया कि महाशिवरात्रि के भंडारे को लेकर इनके साथ मारपीट की गई है। वीडियो में गोली चलाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ट्रक ऑपरेटर यूनियन का विवाद

मामले को लेकर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का विवाद भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन ग्वालथाई के प्रधान को बदलने की कवायद चल रही है। प्रधान का बेटा यूनियन का रजिस्टर लेकर गत रात को जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने प्रधान के बेटे को रोका और बहसबाजी शुरू हो गई। जो बाद में लड़ाई में तब्दील हो गई। ग्वालथाई विवाद को लेकर एक संगठन के एक पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा और संबंधित मंदिर वहां से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर है।



कोट

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस हर पहल पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मारपीट का ही मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed