{"_id":"6a4a9f1e2e4693bb0002982d","slug":"fifth-state-level-bagtur-martial-arts-championship-to-be-held-in-bilaspur-in-august-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163149-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में अगस्त में होगी पांचवीं राज्य स्तरीय बगटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में अगस्त में होगी पांचवीं राज्य स्तरीय बगटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप
विज्ञापन
12 जिलों के करीब 300 खिलाड़ी होंगे शामिल, 11 जुलाई को गठित होंगी आयोजन समितियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। बिलासपुर में अगस्त माह में पांचवीं राज्य स्तरीय बगटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से पुरुष एवं महिला वर्ग के करीब 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बिलासपुर जिला बगटूर (मार्शल आर्ट) एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश बगटूर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के राज्य महासचिव सराज अख्तर ने भाग लिया।
बैठक में चैंपियनशिप की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सराज अख्तर ने बताया कि बगटूर फेडरेशन ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश बगटूर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से प्रदेश में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 जुलाई को बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं बिलासपुर जिला बगटूर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सदस्य हेमराज ठाकुर, सत्यदेव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।