{"_id":"67ed3be8f3682e4feb0a6b2e","slug":"fifth-day-of-navratri-20-thousand-devotees-reached-the-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-134706-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र का पांचवां दिन : देवी मंदिर में पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र का पांचवां दिन : देवी मंदिर में पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु । संवाद
-प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में पांचवें नवरात्रे पर करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्रों के चलते मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए देर रात दो बजे खोल दिए। सुबह की आरती के बाद श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए भेजा जाने लगा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। नवरात्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मंदिर के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर ध्यान रखा जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई है।