Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fifth Convocation Ceremony at ITI Barthin; Graduating Trainees Honoured

Bilaspur News: आईटीआई बरठीं में पांचवां दीक्षांत समारोह, पासआउट प्रशिक्षु सम्मानित

Sun, 29 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fifth Convocation Ceremony at ITI Barthin; Graduating Trainees Honoured
बरठीं आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
जिला और राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में प्रथम रहे विद्यार्थियों को भी मिला पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बरठीं में शनिवार को पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण पूरा कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मोहिं की प्रधान सुमन कुमारी ने की।
कार्यक्रम में पंचायत उप प्रधान कुलवंत धटवालिया, पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार और सभी वार्ड सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। संस्थान पहुंचने पर सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान जिला और राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां से सीखे गए हुनर का सही उपयोग कर युवा मेहनत और ईमानदारी से अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संस्थान के सभी अनुदेशक, कर्मचारी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed