फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fencing done at the gate of primary school Doon

Bilaspur News: प्राथमिक स्कूल डून के गेट पर व्यक्ति ने कर दी बाड़बंदी, बोला-कमरे भी हटाओ

Wed, 22 Mar 2023 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fencing done at the gate of primary school Doon
बिलासपुर के डून गांव के व्यक्ति ने स्कूल की भूमि पर किया कब्जा। संवाद
बरठीं (बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला डून में गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर स्कूल प्रशासन को कमरे खाली करके उसकी मलकियत भूमि से भवन के बने कमरों को उठाकर उन्हें कहीं और ले जाने को कहा है। स्कूल के अध्यापकों ने यह जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन




राजकीय प्राथमिक पाठशाला डून की स्थापना 1995 में हुई थी। क्षेत्र के लोगों में जगत पाल, रणजीत सिंह, सूरजीत सिंह, निकू राम, सोहन सिंह, रमेश चंद, संजय कुमार, पवन कुमार, प्यारे लाल सहित करीब दो दर्जन लोगों के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने जो कि उस समय पंचायती राज संस्था में इसी वार्ड सदस्य था। उन्होंने इस स्कूल को खुलवाने, स्कूल को सुचारू रूप से चलाने के लिए काफी प्रयत्न किया था।
विज्ञापन




व्यक्ति नानक चंद को 1971 में आठ बीघा 10 बिस्वा जमीन नौतोड़ मिली थी। आरोप है कि उसकी नौतोड़ भूमि पर यह स्कूल बनाया गया है। वहीं, व्यक्ति स्कूल की भूमि पर कब्जा करके स्कूल के कमरों को उसकी मलकियत भूमि से उठाने को कह रहा है। गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम घुमारवीं को भी इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पाठशाला के अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि वो स्कूल आए तो स्कूल में गांव के ही एक व्यक्ति ने स्कूल गेट पर बाड़बंदी कर दी थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। व्यक्ति नानक चंद ने कहा कि 2017, 2022 में दो बार निशानदेही हो चुकी है, जिसमें यह मलकियत भूमि निकली है। स्कूल के जो कमरे मेरी भूमि में हैं, स्कूल प्रशासन उनको उठा ले। वहीं, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में अभी-अभी आया है। तहसीलदार को निशानदेही के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed