{"_id":"6a46793d34db6e6a40043c65","slug":"female-patient-accuses-doctor-of-slapping-her-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162932-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला मरीज का डॉक्टर पर थप्पड़ जड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला मरीज का डॉक्टर पर थप्पड़ जड़ने का आरोप
विज्ञापन
सीएचसी पंजगाईं में उपचार के लिए आई थी महिला
धौनकोठी और पंजगाईं पंचायतों के प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
एसी-टू-डीसी के माध्यम से उपायुक्त को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में उपचार के लिए पहुंची महिला मरीज से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। धौनकोठी पंचायत की महिला ने अस्पताल में तैनात डॉक्टर पर जांच के दौरान थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता ने पंचायत प्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से शिकायत की।
धौनकोठी और पंजगाईं पंचायत के प्रतिनिधियों ने एसी-टू-डीसी के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि वीरवार सुबह करीब 11 बजे महिला उपचार के लिए सीएचसी पंजगाईं पहुंची थीं। उन्होंने डॉक्टर से चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत करते हुए ब्लड प्रेशर जांचने तथा दवा देने का आग्रह किया।
आरोप है कि डॉक्टर ने पहले कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। जब महिला ने दोबारा परेशानी बताते हुए जांच करने का आग्रह किया, तो डॉक्टर कथित रूप से कुर्सी से उठे और उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने आपात बैठक कर मामले को प्रशासन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं से विश्वास उठ जाएगा। प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम पंचायत धौनकोठी की प्रधान सपना ठाकुर, उपप्रधान छोटा राम, ग्राम पंचायत पंजगाईं की प्रधान सुशीला शर्मा, उपप्रधान सुनील गौतम, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जिस डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं, वह डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन (डीएचएसआर) के अधीन कार्यरत हैं। संबंधित डॉक्टर का प्रशासनिक नियंत्रण डीएचएसआर के पास है। उनकी किसी भी शिकायत की जांच और कार्रवाई का अधिकार हमारे पास नहीं है।
-डॉ. शशि दत्त शर्मा, सीएमओ