फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers were told the tricks of modern farming in a workshop held in Namhol.

Bilaspur News: नम्होल में हुई कार्यशाला में किसानों को बताए आधुनिक खेती के गुर

Thu, 13 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers were told the tricks of modern farming in a workshop held in Namhol.
उच्च गुणवत्ता वाले बीज, फसल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कृषि विभाग बिलासपुर के सौजन्य से विकासखंड सदर की ओर से नम्होल में एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए गए।

अधिकारियों ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के चयन, आधुनिक खेती तकनीकों, फसल सुरक्षा उपायों और मिट्टी की जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, ड्रिप इरिगेशन और बीज उत्पादन योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं भी साझा की, जिन पर अधिकारियों ने समाधान के सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी देकर खेती को अधिक लाभदायक बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस मौके पर एसएमएस (कृषि) ब्लॉक सदर रत्न लाल ठाकुर, एडीओ अरुण कुमार और एईओ राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed