फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers thunder against Uttarakhand's toll plaza

उत्तराखंड के टोल प्लाजा के खिलाफ गरजे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers thunder against Uttarakhand's toll plaza
बिलासपुर। संयुुक्त किसान मोर्चा ने उत्तराखंड के किच्छा टोल प्लाजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने 18 फरवरी से टोल प्लाजा पर शुरू होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए मंगलवार को क्षेत्र के तमाम गांवों का भ्रमण कर किसानों से टोल प्लाजा पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य तथा तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में क्षेत्र और उत्तराखंड के तमाम किसानों ने मंगलवार को ग्राम बिढवानगला, चंदेला, चंदायन, जाफराबाद, डिबडिबा, टैमरा, मनिहारखेड़ा, गोकुलनगरी, मानपुरओझा, सुआनगला, करतारपुर, नवाबगंज, हामिदाबाद, खेमरी, बेेगमाबाद, फंलसुघा, फुलसुंघी समेत तमाम गांवों का भ्रमण कर अलग बैठकें कीं। किसानों ने बैठकों के दौरान उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर की तहसील किच्छा में निर्माणाधीन हाईवे पर बने टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। वक्ताओं ने बैठकों में कहा कि टोल प्लाजा हाईवे का पूरा निर्माण न होने के बाद भी चालू कर दिया गया है। उनका आरोप था कि टोल प्लाजा के कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं, जिसे कोई भी किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि रुद्रपुर गुरुद्वारे में हुई किसानों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि रुद्रपुर, बिलासपुर, किच्छा, सितारगंज आदि क्षेत्रों के किसान 18 फरवरी को किच्छा टोल प्लाजा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी किसानों से हर स्तर पर संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में बिजनौर जिले से तराई की बेल्ट में शुरू होने वाले ट्रैक्टर मार्च में भी सभी किसानों को ट्रैक्टरों के साथ शामिल होना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली आंदोलन में पहुंचने के लिए हर गांव स्तर पर गठित की गई कमेटियों के सदस्य अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। इस मौके पर अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह बिर्क, उलजीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, गुरजीत सिंह कोटिया, सुखविंद्र सिंह चीमा, तेजिंदर सिंह बाजवा, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह चीमा, नरेंद्रजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, निर्मल सिंह बाजवा, जगजीत सिंह, हरमीत सिंह बाजवा, जोगिंदर सिंह बिट्टू, परगट सिंह, अशफाक शाह, भूरा शाह, बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह ढिल्लो, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed