{"_id":"618196a913ada028016f377e","slug":"farmers-strike-to-start-weighing-paddy-bilaspur-news-mbd408305055","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की तौल व खाद की बिक्री शुरु कराने को किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की तौल व खाद की बिक्री शुरु कराने को किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के नेतृत्व में किसानों ने मनकरा किसान सेवा सहकारी समिति पर मंगलवार को धान की तौल व खाद की बिक्री शुरू कराने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर चार नवंबर से नैनीताल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार की दोपहर ढाई बजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपने तमाम समर्थकों के साथ ग्राम पंजाबनगर स्थित मनकरा किसान सेवा सहकारी समिति पहुंचे। उन्होंने धान की तौल बंद होने और खाद की बिक्री न होने पर किसानों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि समिति पर स्थापित किए गए धान क्रय केंद्र पर कई दिनों से धान की तौल नहीं हो रही है, जिसके कारण किसान परेशान हैं। समिति के गोदामों में खाद भारी मात्रा में खाद का भंडार किया हुआ है।
मगर, किसानों को खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समिति कर्मियों पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार की सुबह दस बजे तक धान की तौल शुरू नहीं हुई तो किसान भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। चार नवंबर को नैनीताल हाईवे जाम कर आंदोलन करेंगे।