{"_id":"6569d149332bb247f90c9de9","slug":"farmers-should-understand-their-rights-and-go-to-the-authorities-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9475-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अपना अधिकार समझ कर अधिकारियों के पास जाएं : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अपना अधिकार समझ कर अधिकारियों के पास जाएं : धर्माणी
विज्ञापन
- पंचायत के दूरदराज के किसानों के पास जाकर अधिकारी किसानों को दें योजनाओं की जानकारी
-घुमारवीं के अंदरोली में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की छत पंचायत के अंदरोली गांव में पशुपालन विभाग के सौजन्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि किसान अपना अधिकार समझ कर अधिकारियों के पास जाएं। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। कहा कि किसान किसी भी देश की उन्नति के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। किसानों को सशक्त करने के लिए सरकार ने बहुत से विभाग बना रखे हैं। बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे कि किसानों की आर्थिक को सुदृढ़ किया जा सके। सभी विभागों के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वह पंचायत के दूरदराज के किसानों के पास जाकर उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें। इससे कि किसानों को लाभ पहुंचा सके। शिविर में लगभग 150 पशुपालकों ने भाग लिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉक्टर केएल शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन बिलासपुर इस पशु जागरूकता शिविर में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपनिदेशक ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रदेश सरकार की स्कीमों से पशुपालकों को अवगत कराया गया। इस शिविर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा पशुपालन की विभिन्न जानकारियां जैसे पशुओं का रखरखाव, पशुओं को होने वाली बीमारियां और भिन्न-भिन्न बीमारियों के टीकाकरण के बारे में लोगों को समझाया गया। पशुपालकों को निशुल्क मिनरल मिक्सर, पेट के कीड़ों की दवाइयां व अन्य औषधि की किट विधायक द्वारा वितरित की गईं। शिविर में पूर्व एडवाइजरी कमेटी घुमारवीं आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष कैप्टन मनजीत ने भी भाग लिया। स्थानीय पंचायत की प्रधान सुमन ने विभिन्न विभागों के आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।