फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers rally vehicle to make mahapanchayat successful

महापंचायत को सफल बनाने को किसानों ने निकाली वाहन रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers rally vehicle to make mahapanchayat successful
रामपुर। संयुक्त किसान मोर्चा की एक मार्च को रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत की सफल बनाने के लिए किसानों ने बरेली, रामपुर व उत्तराखंड में वाहनों की रैली निकालकर सभी किसानों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में बरेली जिले की तहसील बहेड़ी से होती हुई किसानों की वाहन रैली दोपहर करीब 12 बजे नानकपुरी गुरुद्वारे पहुंची। यहां हुई सभा में मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य तथा तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिन्दर सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ उनका संगठन एक मार्च को रुद्रपुर में किसानों की महापंचायत कर रहा है, जिसमें भाकियू टिकैत के राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, दर्शन पाल सिंह आदि भाग लेंगे। महापंचायत में यूपी व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शहांजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच आदि जिलों के किसान भारी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने सभी किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इसके बाद वाहनों की रैली शर्मा मोड़, मानपुरओझा, खाता, गोधी, रम्पुरा, पईपुरा, धनौरा मोड़, चीनी मिल, मनिहारखेड़ा, टैमरा, डिबडिबा आदि गांवों में घूमती हुई उत्तराखंड के रुद्रपुर को चली गई। रैली में शामिल किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली में नरेंद्रजीत सिंह संधु, दिलबाग सिंह, इकबाल सिंह चीमा, लगवीर सिंह बाजबा, गोल्डी सिंह, संतोख सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, दलजीत सिंह गोराया, बलजीत सिंह, परगट सिंह, गुरपेज सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, तजिन्दर सिंह बाजवा, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह चीमा, नरेंद्रजीत सिंह संधु, अमृतपाल सिंह, निर्मल सिंह बाजवा, जगजीत सिंह, हरमीत सिंह बाजवा, जोगिंदर सिंह बिट्टू, परगट सिंह, बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह ढिल्लो, हरजीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed