फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers got information about better production, gardening and animal husbandry

Bilaspur News: किसानों ने बेहतर उत्पादन, उद्यान और पशुपालन की ली जानकारी

Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers got information about better production, gardening and animal husbandry
- दधोल में किसान जागरूकता शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के दधोल में चल रहे तीन दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक डॉ. जगदीश चंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

शिविर में किसानों ने फसलों के बेहतर उत्पादन, उद्यान और पशुपालन के बेहतर तरीकों संबंधी जानकारी हासिल की। डॉ. जगदीश चंद ने किसानों को बताया कि किसानों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा किसान दूध, वन और मत्स्य से संबंधित सहकारी समितियां बनाकर लाभ अर्जित कर सकते हैं। ग्रामीण लोग समिति के माध्यम से घरेलू उत्पाद बनाकर अपनी आर्थिकी को सुधार सकते हैं। दूध, मत्स्य और वन संबंधी समितियों का गठन यदि महिलाएं करती हैं तो सहकारिता के माध्यम से कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। दधोल के नजदीक एक किलोमीटर लंबी प्राकृतिक झील को विकसित करने के लिए महिलाओं को समिति बनाने का आह्वान किया। इस दौरान किसानों को दधोल सहकारी सभा की ओर से चलाई जा रहे दूध प्लांट का भ्रमण कराया गया। यहां पर किसानों ने दूध से बनने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर दधोल सहकारी सभा के प्रधान पवन गौतम, सभा के सदस्य सुरेश पन्याली, राम चंद बरूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed