फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers given information about Jeev Amrit, Seed Amrit

Bilaspur News: किसानों को जीव अमृत, बीज अमृत की दी जानकारी

Sat, 23 Nov 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers given information about Jeev Amrit, Seed Amrit
बिलासपुर की ग्राम पंचायत छत में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती के शिविर में उपस्थित ग्रामीण व अधिकारी
-छत, निहारखन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं/जुखाला (बिलासपुर)। आतमा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत छत और निहारखन वासला में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसमें किसानों को जीव अमृत, बीज अमृत के बारे में बताया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले आदान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। किसानों को मौके पर जीव अमृत बनाना भी सिखाया गया जिसका छिड़काव प्राकृतिक खेती में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

छत पंचायत में बीटीएम शिवांगी शर्मा, एटीएम कुबेर सिंह, विनय राणा ने लोगों को यह जानकारी दी। निहारखन वासला पंचायत में भी नई तकनीकों से किसानों को अवगत कराया गया। पंचायत प्रधान बुद्धि राम ने लोगों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस खेती को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। विभाग की ओर से निखिल ने किसानों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर छत पंचायत प्रधान परमजीत, बीडीसी सदस्य सरवन जमवाल, विद्यासागर, दलजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed