फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers blocked the highway to get fertilizer

किसानों ने खाद दिलाने के लिए किया हाईवे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway to get fertilizer
बिलासपुर (रामपुर)। किसानों ने बुधवार की दोपहर में खाद दिलाने की मांग को लेकर किसान सेवा सहकारी समिति के सामने नैनीताल-हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। एडीओ के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों ने जाम समाप्त करने के साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में किसान नगर की किसान सेवा सहकारी समिति पर पहुंचे। समिति बंद होने व खाद न मिलने पर किसानों ने भाकियू (अंबावता) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी को बुला लिया। किसानों ने कहा कि उनके खेतों में गेहूं, मटर, लाई आदि की बुआई जोरों पर चल रही है, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। सोसाइटी में खाद भरपूर है, किसान विरोधी मानसिकता वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। अगर किसानों को समय पर खाद नहीं मिला तो किसानों की फसलें बर्बाद हो जाएगी। इफ्को की दुकान और सोसाइटी बंद देखकर किसान भड़क गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए बिजलीघर के सामने हाईवे जाम कर दिया। इस बीच एडीओ कोऑपरेटिव राजनाथ सिंह किसानों के बीच पहुंच गए और जाम लगा रहे किसानों को आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। बाद में एआर से बात करने के बाद जाम खोल दिया गया और किसानों को खाद बांटने का कार्य प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद असिम रजा, नाजिम मलिक, आबिद मौलाना, सुखचैन सिंह, सफदर अली, अहमद अली, फुरकान अली, आजाद सिंह गिल, अय्यूब अली, हरजिंदर सिंह, गुलाम अली, मुमताज खां, फिदा हुसैन, भूरा खां, अमन, साकिब खां, प्रेम सिंह, सज्जाद अली, मोहम्मद अहमद, अशरफ अली, परमजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed