Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmer registration for 46 percent of farmers in Bilaspur remains incomplete.

Bilaspur News: बिलासपुर में 46 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अधूरी

Mon, 02 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer registration for 46 percent of farmers in Bilaspur remains incomplete.
31 अक्तूबर तक 64,379 लाभार्थियों में से 34,575 की ही हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन

नम्होल सबसे पीछे, खाद लेने में भी आ रही परेशानी

गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री के मामले में जिला बिलासपुर की स्थिति अभी संतोषजनक नहीं है। जिले में योजना के कुल 64,379 लाभार्थियों में से अब तक 34,575 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। शेष 29,804 लाभार्थियों का पंजीकरण होना बाकी है। 31 अक्तूबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल लाभार्थियों के मुकाबले रजिस्ट्री का आंकड़ा 53.71 प्रतिशत तक पहुंचा है।
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 48,922 सक्रिय और 15,457 निष्क्रिय लाभार्थी हैं। सक्रिय लाभार्थियों में से 31,926 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इस श्रेणी में पंजीकरण का प्रतिशत 65.26 है। वहीं, 2,649 निष्क्रिय लाभार्थियों की भी रजिस्ट्री दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर झंडूता फार्मर रजिस्ट्री के मामले में सबसे आगे है। यहां 9,177 सक्रिय लाभार्थियों में से 7,096 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इसके साथ ही रजिस्ट्री का प्रतिशत 77.32 पहुंच गया है। घुमारवीं में 10,847 सक्रिय लाभार्थियों में से 7,789 किसानों की रजिस्ट्री हुई है। यहां पंजीकरण का आंकड़ा 71.81 प्रतिशत है। भराड़ी में 5,676 सक्रिय लाभार्थियों में से 4,022 किसानों का पंजीकरण हुआ है, जो 70.86 प्रतिशत है। इसी तरह कलोल में 4,544 सक्रिय लाभार्थियों में से 3,195 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। बिलासपुर सदर में 6,792 में से 4,465 और श्री नयना देवी जी में 6,835 में से 4,562 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। वहीं, नम्होल की स्थिति सबसे खराब है। यहां 5,051 सक्रिय लाभार्थियों में से केवल 797 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। यहां पंजीकरण का प्रतिशत महज 15.78 है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाने वाले किसानों को खाद और बीज जैसी सुविधाएं प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों से जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री पूरी करवाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नम्होल के कई गांवों में पोर्टल पर नहीं दिख रहे नाम
नम्होल उपतहसील के अधिकतर गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का काम अधूरा होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण किसानों को खाद लेने में भी दिक्कत आ रही है। 11 पटवार सर्कल डिजिटल किए जाने के बावजूद कई गांवों का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है। कुछ गांवों में पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि कई गांवों में अभी प्रक्रिया लंबित है।किसानों के अनुसार जब वे फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोकमित्र केंद्र पहुंचते हैं तो पोर्टल पर उनके गांव का नाम ही प्रदर्शित नहीं होता। इससे पंजीकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती। किसानों का कहना है कि राजस्व विभाग और कृषि विभाग के बीच बेहतर समन्वय से इस समस्या का जल्द समाधान हो सकता है।
राजस्व विभाग को पत्राचार करे कृषि विभाग : नीलाक्ष
जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने कहा कि यदि यह कार्य राजस्व विभाग की ओर से किया जाना है तो कृषि विभाग उन्हें इस संबंध में पत्राचार करे। इसके बाद कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाएगा।

समस्या का पत्राचार से होगा समाधान : कुलभूषण
जिला कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाने में समस्या आ रही है तो राजस्व विभाग से पत्राचार कर इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed