फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fancy linght in sainike park

फैंसी लाइटों से जगमगाएगा पार्क

Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
fancy linght in sainike park
पार्क का निरीक्षण करते विधायक बंबर ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

शहर के चंगर सेक्टर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क फैंसी लाइटों से जगमगाएगा। प्रतिमाओं की सुरक्षा को जहां बाउंड्री वॉल लगाई जाएगी, वहीं इसकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे फूल लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


पार्क के कायाकल्प को बदलने के लिए डेढ़ लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। सदर विधायक बंबर ठाकुर ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी पार्क का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


उनकी यादों को बनाए रखने के लिए बिलासपुर में स्वतंत्रता सेनानी पार्क बनाया गया है। इसमें पूर्व मंत्री एवं स्व. स्वतंत्रता सेनानी दौलतराम सांख्यान तथा पंडित हरिकृष्ण के साथ ही दिवंगत कर्मचारी नेता रमेश चंद्र शर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 17 दिसंबर को दौलतराम सांख्यान की पुण्य तिथि थी। उस दौरान पंचायत चुनावों के चलते आचार संहिता लागू थी, जिसके चलते कोई घोषणा नहीं की जा सकी थी। इस पार्क की सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसका काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही इस पार्क को और अधिक निखारने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही कई अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है। शहर के प्रत्येक वार्ड में छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


इससे जहां लोगों को अपने वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी, वहीं यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। बिलासपुर गल्र्स स्कूल में साइंस लैब बनकर तैयार हो गई है। 1.15 करोड़ से निर्मित साइंस लैब का उद्घाटन 23 मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इस मौके पर स्व. स्वतंत्रता सेनानी दौलतराम सांख्यान के पुत्र डॉ. नरेंद्र सांख्यान सहित अन्य मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed