{"_id":"69df93c028faeef8d30e6d7e","slug":"famous-wrestlers-of-the-country-will-show-their-strength-in-chahad-dangal-on-18th-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158043-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चैहड़ दंगल में 18 को देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चैहड़ दंगल में 18 को देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम
Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चैहड़ में दंगल के लिए तैयार अखाड़ा। संवाद
डेढ़ लाख से अधिक की इनामी कुश्ती मुख्य आकर्षण
एक समय में कुश्ती का होगा एक ही मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं का ऐतिहासिक व प्रतिष्ठित चैहड़ दंगल 18 अप्रैल को होने जा रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त यह दंगल अब उत्तर भारत के प्रमुख आयोजनों में शुमार हो चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभर के नामी पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे, जिससे कुश्ती प्रेमियों में भारी उत्साह है।
दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंदर जोगी, उपप्रधान दिनेश ठाकुर उर्फ लक्की, सचिव कमल ठाकुर, अखाड़ा संचालक प्रेम वशिष्ठ भुट्टो और संरक्षक हरिया राम ने बताया कि चैहड़ दंगल अब केवल स्थानीय आयोजन नहीं रहा, बल्कि उत्तर भारत के बड़े दंगलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजन पहले से अधिक भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक होगा। कमेटी के अनुसार इस बार मराठा पहलवान मुख्य आकर्षण होंगे। महाराष्ट्र के उपमहाराष्ट्र केसरी साकेत यादव, ट्रिपल महाराष्ट्र केसरी बालू बोडके और उत्तर भारत केसरी राहुल भगवान शूल विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी अखाड़े में उतरेंगे, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। दंगल का शुभारंभ शिवा एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा करेंगे, जबकि समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि होंगे। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। चैहड़ कुमार वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। विजेता को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये दिए जाएंगे। हिम कुमार वर्ग में विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सबसे बड़ा आकर्षण चैहड़ सम्राट कुश्ती रहेगी। इसमें विजेता को एक लाख 51 हजार और उपविजेता को एक लाख एक हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इतनी बड़ी इनामी राशि के चलते यह दंगल प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है। इस बार आयोजन में एक अहम बदलाव किया गया है। मुख्य कुश्तियां एक समय में एक ही कराई जाएंगी, ताकि दर्शक हर मुकाबले का पूरा आनंद ले सकें। दंगल कमेटी ने प्रदेशभर के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन का हिस्सा बनने और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने की अपील की है।