फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Family harmony will stop domestic violence

पारिवारिक सामंजस्य से लगेगी घरेलू हिंसा पर रोक

Fri, 03 Sep 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Family harmony will stop domestic violence
जिला परिषद भवन बिलासपुर के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला संरक्षण अधिकार? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग की ओर से घरेलू हिंसा अधिनियम- 2005 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला संरक्षण अधिकारियों को अधिनियम की विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला संरक्षण अधिकारियों को घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए सक्रिय रहकर जन जागरूकता फैलाने और पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर डेजी ठाकुर ने कहा कि घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराई को मिलजुल कर ही समाप्त किया जा सकता है। पारिवारिक सामंजस्य और पारिवारिक मूल्यों में विश्वास इसके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, लैंगिक हिंसा से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के लागू के पश्चात महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा में उल्लेखनीय कमी आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला संरक्षण अधिकारी महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें घरेलू हिंसा से संरक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता व सहयोग प्रदान करने के लिये प्रदेश भर में वन स्टॉप सेंटर प्रत्येक जिला में स्थापित किए गए है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी संरक्षण अधिकारियों एवं अन्य का आह्वान किया कि घरेलू हिंसा की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और आवश्यकता पड़ने पर मामले की जानकारी उचित स्तर तक प्रेषित करें। इस अवसर पर विधि अधिकारी अनुज वर्मा, अधिवक्ता अर्चित संत तेजस्वी ने घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उदाहरण देकर अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed