फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Family deprived of electricity supply in Dabar village

Bilaspur News: डाबर गांव में बिजली आपूर्ति से वंचित हुआ परिवार

Tue, 25 Jun 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Family deprived of electricity supply in Dabar village
- गांव के एक व्यक्ति ने बिजली के तारों को खुलवाया
विज्ञापन

-बिजली बोर्ड के सहायता मांगने पर भी मौके पर नहीं पहुंच रही पुलिस
-उपायुक्त, एसडीएम को भी पीड़ित परिवार ने दी है शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उपमंडल सदर की रानीकोटला पंचायत के डाबर गांव में एक परिवार को बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। परिवार के मुखिया का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनके घर को आ रही बिजली के दो तारों को खुलवा दिया है। इससे उन्हें बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।

डाबर गांव के बसंत राम ने बताया कि 23 अप्रैल 2024 को एक व्यक्ति ने उनके घर को आ रहे बिजली के तारों के दो स्पेन खुलवा दिए। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली बोर्ड को दी, लेकिन बिजली की खोली गई तारों को नहीं जोड़ा गया। उनको वहां से करीब 40 साल पहले से विद्युत आपूर्ति हो रही थी। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 27 मई को उपायुक्त से इसकी शिकायत की गई। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिए। इसकी शिकायत बिजली बोर्ड और पुलिस चौकी खारसी में भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उधर विद्युत बोर्ड अनुभाग जुखाला के कनिष्ठ अभियंता जायद खान ने बताया कि बिजली की तारों को जोड़ने के लिए उन्हें पुलिस सहायता चाहिए, लेकिन शिकायत के बावजूद अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने 19 मई को पुलिस सहायता को कहा था, लेकिन करीब 3 घंटे इंतजार करने पर भी पुलिस नहीं आई। इस कारण बिजली के तार जोड़ने का काम नहीं हो पाया। उधर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है पुलिस को मौके पर जाकर समस्या का हल करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed