फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expansion of modern medical facilities in Ghumarwin Civil Hospital

Bilaspur News: घुमारवीं सिविल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Expansion of modern medical facilities in Ghumarwin Civil Hospital
घुमारवीं अस्पताल में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते मंत्री। स्रोत: डीपीआरओ
2.15 करोड़ की मशीनरी व नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण
बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को विभिन्न अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। इस दौरान अस्पताल को एक नई एंबुलेंस की भी सौगात दी गई, जिसे उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख उपकरणों का लोकार्पण किया गया उनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी उपकरणों एवं नई एंबुलेंस की कुल लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है। यह सुविधा एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड के तहत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है, जबकि एंबुलेंस कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से प्रदान की गई है। इन अत्याधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से घुमारवीं सिविल अस्पताल में मरीजों को अब बेहतर, तेज और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए केवल भवन निर्माण ही नहीं बल्कि अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई मशीनें पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इन उपकरणों के शुरू होने से जांच और उपचार सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। अल्ट्रासाउंड, एनेस्थीसिया और लेप्रोस्कोपिक जैसी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और गंभीर मामलों में भी त्वरित निर्णय संभव होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपकरणों का समुचित एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि सभी नई सुविधाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन इन संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में एसडीएम गौरव चौधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed