{"_id":"6172c81b23197b3a9c1d2983","slug":"excise-department-fined-rs-4-56-lakh-after-23-challans-for-tax-evasion-bilaspur-news-sml3880177122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने कर चोरी के 23 चालान कर वसूला 4.56 लाख रूपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने कर चोरी के 23 चालान कर वसूला 4.56 लाख रूपये जुर्माना
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में आबकारी विभाग ने कर चोरी के मामलों में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली के विभिन्न स्थानों पर नाकों में 23 चालान कर 4.56 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। उप आयुक्त राज्य कर और आबकारी विभाग मनोज डोगरा ने बताया कि टीम ने कर चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए थे।
इसी दौरान वस्तु और सेवा कर के 11 मामले पकड़े हैं। इनसे विभाग ने 4 लाख 38 हजार 208 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, यात्री और माल टैक्स के 12 मामले पकड़ कर उनसे 17955 रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की टीम में सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार, सहायक रवि कुमार, विकास कुमार, रजनीश्र दत्त, राकेश कुमार व अन्य शामिल रहे। मनोज डोगरा ने बताया कि जिला में त्योहारी सीजन में कर चोरी को रोकने के लिए विभाग 24 घंटे निरीक्षणों की टीमों का गठन किया है।
इसके अंतर्गत जिले के लगभग सभी मार्गों में नाके लगाए हैं। वहीं, नाकों से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, कर चोरी करने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।