फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Excise after people's protest

लोगों के विरोध के बाद आबकारी विभाग ने संगास्वीं-2 में शराब का ठेका किया बंद

Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Excise after people's protest
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बलोह पंचायत के गांव संगास्वी-2 में खोला गया शराब का ठेका लोगों के विरोध के बाद बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों में रोष था। इसके विरोध में महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। वहीं, लोगों के आंदोलन के चलते इस शराब के ठेके पर आबकारी विभाग ने ताला जड़ दिया है। लोगों का आंदोलन रंग लाया है।
अब स्थानीय पंचायत को नशा मुक्त बनाने को लेकर पंचायत की ओर से विशेष अभियान छेड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की कोताही सामने न आए। शराब का ठेका बंद करने के लिए स्थानीय लोगों ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल, जिला प्रशासन, आबकारी एवं करारधान विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

लोगों ने भविष्य में भी पंचायत में कहीं पर भी शराब का ठेका नहीं खोलने का आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वी-2 में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह पहले शराब का ठेका खोला गया था। शराब का ठेका खोलने के तुरंत बाद ही यहां पर स्थानीय लोगों खासकर नारी शक्ति इस शराब के ठेके के विरोध में उतर आई थी। पहले दिन से ही लोगों ने इस शराब के ठेके का विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि शराब का ठेका बंद कर दिया गया है। लोग लगातार इस शराब के ठेके का विरोध कर रहे थे। उन्होंने झंडूता विधायक जेआर कटवाल का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एकजुटता से इस शराब के ठेके का विरोध किया है। जिसके चलते अब शराब का ठेका बंद हुआ है। उन्होंने सभी लोगों का भी सहयोग के लिए आभार जताया है।

-बलोह पंचायत के संगास्वी-2 में शराब का ठेका बंद कर दिया गया है। लोग लगातार इस शराब के ठेके का विरोध कर रहे थे। वहीं, लोगों की डिमांड के चलते अब शराब के ठेके को बंद कर दिया गया है। इसके बाद लोगों की ओर से शुरू किया गया आंदोलन भी खत्म हो गया है।
-मनोज डोगरा, उप आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed