{"_id":"672f620b81b8384c4d09cab4","slug":"ex-students-welfare-committee-gave-assistance-to-the-people-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126275-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक्स स्टूडेंट्स वेलफेयर समिति ने लोगों को दी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक्स स्टूडेंट्स वेलफेयर समिति ने लोगों को दी सहायता राशि
विज्ञापन
- भराड़ी में आयोजित हुई समिति की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति भराड़ी की मासिक बैठक शनिवार को समिति के उप प्रधान ज्ञानचंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहायता राशि वितरित की गई। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
समिति के महासचिव जेके शर्मा ने बताया कि पिछले महीने 36 हजार रुपये की आर्थिक सहायता छह लोगों को प्रदान की गई। वहीं बैठक में तीन लोगों को 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जेके शर्मा ने बताया कि बीमारी के चलते चकराना गांव के प्रदीप कुमार को दस हजार रुपये और बाड़ी चौक की आशा को सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं भ्योल गांव की चंदो देवी को इकलौते बेटे के निधन पर दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर कैहलूर हिमकल्प फाउंडेशन के प्रधान अनिल ठाकुर ने अपनी संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि एक संवाद वृद्ध जनों के साथ के तहत बुजुर्ग लोगों से मिल रहे हैं और उनके हित के बारे में कार्य कर रहे हैं। समिति के उप प्रधान ज्ञानचंद भारद्वाज ने समिति के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग मिलने की कामना की। इस मौके पर समिति के मुख्य सलाहकार दीवाना राम चौधरी, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, सचिव कृष्ण लाल शर्मा, लालाराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।