फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ex-servicemen celebrated 70th Foundation Day and reunion ceremony

Bilaspur News: पूर्व सैनिकों ने मनाया 70वां स्थापना दिवस व मिलन समारोह

Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen celebrated 70th Foundation Day and reunion ceremony
14 मैदानी रेजीमेंट के स्थापान दिवस कार्यक्रम में मौजूउ भूतपूर्व सैनिक। स्रोत: जागरूक पाठक
ब्रिगेडियर सुनील कुमार व कर्नल हंसराज रहे मुख्य आकर्षण, अतिथियों का पारंपरिक स्वागत
विज्ञापन

जम्मू, पंजाब और हिमाचल से पहुंचे पूर्व सैनिक, साझा किए अनुभव

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। अलीलाल कैंप में 14 मैदानी रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट का 70वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया और रेजीमेंट की गौरवशाली परंपराओं को नमन किया।

समारोह में ब्रिगेडियर सुनील कुमार (कमांडर, 39 आर्टी ब्रिगेड) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल हंसराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों ने पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आए 14 मैदानी रेजीमेंट के भूतपूर्व जेसीओ और जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे से मिलकर अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए और देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान एक्स-सर्विस लीग के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन चैन सिंह, ऑनरेरी कैप्टन संदीप कुमार तथा सूबेदार प्रीति पाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में आए सभी अतिथियों को हिमाचली टोपी, स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि रेजीमेंट को एक आकर्षक सिल्वर ट्रॉफी भी भेंट की गई। वक्ताओं ने संबोधन में रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास और पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को देशभक्ति और अनुशासन की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच रेजीमेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed