{"_id":"65e5d698e2f94b33fe05b725","slug":"ex-serviceman-carrying-uncles-ashes-to-haridwar-dies-in-accident-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114068-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मौसा की अस्थियां हरिद्वार ले जा रहे पूर्व सैनिक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मौसा की अस्थियां हरिद्वार ले जा रहे पूर्व सैनिक की हादसे में मौत
विज्ञापन
- सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, दोनों मौसेरे भाई सुरक्षित
-सहकारी सभा आनंदघाट में सेल्समैन थे राकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता/भराड़ी(बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के अमरोआ गांव के सेवानिवृत्त नायक राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राकेश कुमार अपने मौसा की अस्थियों को लेकर हरिद्वार जा रहे थे। 3 मार्च को सुबह करीब 5:00 बजे सहारनपुर में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके साथ मौसेरे भाई भी थे। राकेश कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मौसेरे भाई सुरक्षित हैं।
बताते चलें कि 2012 में राकेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त होकर सहकारी सभा आनंदघाट में सेल्समैन के पद पर तैनात थे। वह अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक बेटा अभी 9 साल का है। बेटियों की उम्र 16, 19 साल है, जो अभी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं। सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह चंदेल ने बताया कि 1993 में 9 डोगरा में भर्ती होने के बाद उन्होंने देश के लिए काफी कुर्बानियां दी हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव अमरोओ में किया गया। मौके पर प्रशासन की ओर से सैनिक वेलफेयर बिलासपुर से कैप्टन रमेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को 17 हजार रुपये देकर सहायता की व बच्चों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। उनके साथ सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल, सूबेदार सतपाल, सूबेदार सुनील डोगरा, कैप्टन हरबंस सिंह भाभोरिया, जय सिंह, सूबेदार नानक, सूबेदार विकास, सूबेदार महेंद्र सिंह, राजकुमार, सूबेदार ईश्वर सिंह, कैप्टन धनीराम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, पूर्व विधायक बीरू राम किशोर, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसु, सहित अन्य लोगों ने राकेश कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उधर उपमंडल अधिकारी नागरिक झंडूता योग राज धीमान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।