{"_id":"633f12c54451ba192f6002d5","slug":"ex-army-accident-on-road-bilaspur-news-sml4241039102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: सड़क पार करते ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: सड़क पार करते ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत
Thu, 06 Oct 2022 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:18 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के सदर थाना के अंतर्गत कंदरौर पुल के पास एक पूर्व सैनिक सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में मौत(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के सदर थाना के अंतर्गत कंदरौर पुल के पास एक पूर्व सैनिक सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांशीराम, दली गांव के निवासी थे। वीरवार दोपहर को निजी काम से अपनी कार से कंदरौर गए थे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की थी। इसके बाद सड़क को पार करने लगे। सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन