फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Even without party support, candidates ready to contest election

पार्टी समर्थन मिले न मिले, चुनाव में उतरेंगे जरूर

Fri, 11 Dec 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
Even without party support, candidates ready to contest election

पंचायत चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन को राजनीतिक दल माथापच्ची करने में जुटे हैं। वहीं, कुछ ऐसे उम्मीदवार चुनावी रण में हैं जो पार्टी समर्थन की परवाह न कर प्रचार अभियान में जुट गए हैं। चुनावी रण में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रचार को ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों ने अपील से लेकर पोस्टर अभियान शुरू कर दिया है। बिना चुनाव चिन्ह से भी प्रत्याशियों ने बैनर, पोस्टर छपवा दिए हैं। गांव-गांव जाकर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने का लोगों का आह्वान कर रहे हैं। जिला परिषद तथा बीडीसी का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना अभियान तेज कर दिया है। हालांकि, सभी जगहों पर राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नामों के पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


इसलिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी माथापच्ची में जुटा है। वहीं, कई उम्मीदवारों ने मन बना लिया है कि पार्टी समर्थन मिले या न मिले, चुनाव जरूर लड़ेंगे। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी बिना किसी राजनीतिक दल के समर्थन से मैदान में उतर गए हैं। अपने रसूख के दम पर प्रत्याशियों ने पोस्टर चिपकाने शुरू कर दिए हैं। संकेत साफ हैं कि राजनीतिक दलों का समर्थन मिले या न मिले, चुनावी रण में जरूर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनावी रंग में छाए फेसबुक, व्हाट्सएप

चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया को सबसे सुगम रास्ता माना है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगे हैं। मोबाइल में एसएमएस के माध्यम से मतदाताओं का समर्थन मांगा जा रहा है।


तीन चरणों में होगा मतदान


बिलासपुर जिला में तीन चरणों में पंचायतों के चुनाव होंगे। इसके तहत पहली, तीन तथा पांच जनवरी को मतदान किया जाएगा। जिला में 151 पंचायतें, 97 बीडीसी वार्ड तथा 14 जिला परिषदों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed