फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   erobicks turnament in bilaspur.

ऐरोबिक्स फिटनैस चैंपियनशिप में 360 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
erobicks turnament in bilaspur.

गोबिंदसागर झील किनारे स्थित कहलूर स्टेडियम बिलासपुर में वीरवार को पुरुष और महिलाओं की दो दिवसीय 10वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एरोबिक्स फिटनेस चैंपियनशिप शुरू हो गई।

विज्ञापन


भारतीय और हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एरोबिक्स फिटनेस संघ के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने किया।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही स्पोर्ट्स एरोबिक्स फिटनैस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र, गोवा, दादर नगर हवेली, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू  एंड कश्मीर, गुजरात, झारखंड, असम, केरला और उतराखंड सहित हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स, फिटनेस और स्टेप एरोबिक्स और हिप-हॉप डांस पर आधारित चैंपियनशिप में अंडर-11, 14, 17 और 19 सहित सीनियर वर्ग में करीब 360 पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। शुभारंभ अवसर पर आईएसएएफएफ  हिमाचल प्रदेश आर्गनाईजेशन कमेटी के अध्यक्ष एवं परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर आईएसएएफएफ अध्यक्ष संजय कुमार सुरैहली, महासचिव संतोष खैरनार, प्रदेश स्पोर्ट्स एरोबिक्स फिटनेस संघ के महासचिव विपिन चंदेल, संयुक्त सचिव सुनीता ग्रोवर, देवेंद्र वशिष्ठ,  के. पार्थीपन, मनोज पटियाल, संदीप सांख्यान, विवेक कुमार और श्यामलाल कौंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 
एरोबिक्स को लोकप्रिय बनाने को होंगे प्रयास : रामलाल
मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलें हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए अहम भूमिका निभाती हैं। एरोबिक्स हिमाचल प्रदेश के लिए क नया खेल हैं, लेकिन इसे लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में महारत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण की भावना पैदा करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को इस खेल में बढ़-चढ़ कर भग लेने का भी आह्वान किया।


एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगे स्वर्ण और रजत प्राप्त खिलाड़ी
भारतीय एरोबिक्स फिटनेस संघ के उपाध्यक्ष संतोष देशमुख ने बताया कि चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन मई माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली इंडो-भूटान एशियन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अक्तूबर माह में मास्को में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed