{"_id":"6569d383ecd07b56ab09ba4c","slug":"eradicate-the-misconceptions-that-aids-does-not-spread-by-eating-together-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9477-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से
विज्ञापन
- जिले के स्कूलों में मनाया विश्व एड्स दिवस
-समारोह में कराई गई भाषण, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों ने खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ, एड्स की बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ, भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से और अन्य नारे लगाए। इस अवसर पर भाषण, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर के विद्यार्थियों ने विश्व एड्स दिवस पर रैली निकाल कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रैली को स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सुषमा नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह में एकांकी नाटक का आयोजन भी किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने एड्स कैसे फैलता है और इससे बचाव के उपाय सभी को बताए। विज्ञान स्नातक अध्यापक योगेश मन्हास ने एड्स होने के कारणों और उससे बचाव के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से इस बीमारी के प्रति सभी को जागरूक किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को एड्स से कैसे बचा जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें एड्स से प्रभावित व्यक्तियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ऋषिकेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में विश्व एड्स दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता में यूथ एवं इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नमन, नितिका, इशिता और रंजना की टीम ने पहला, रोहित, पारुल, सुरुचि, नमन की टीम ने दूसरा और अंशिता, निशांत, समीक्षा और अदिति की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएड प्रशिक्षु अंजली शर्मा ने एड्स विषय से संबंधित बहुमूल्य जानकारियां विद्यार्थियों को दी। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार शिवा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के सौजन्य से वितरित किए गए। समारोह में समाज को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली औहर बाजार तक निकाली गई। इस अवसर पर सभी अध्यापक और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संचालित ट्रॅकर परियोजना बरमाणा ने बरमाणा में विश्व एड्स दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीटीएस प्रधान लेखराम वर्मा ने की। कार्यक्रम में अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने गानों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूक किया। उन्होंने एचआईवी/एड्स के फैलने और बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में परियोजना से परियोजना निदेशक शेर सिंह याम्बा, परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा, घनश्याम और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एम्स बिलासपुर के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स के कारणों, लक्षणों और बचाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर डॉ. अनुपम पाराशर, डॉ. नवप्रीत, डॉ. अनुपमा धीमान, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. अर्जुन नारायणन, डॉ. प्रतीक गोयल, शालिनी, ऋचा, सीएचसी कोठीपुरा से नम्रता शर्मा और अन्य सभी अध्यापक और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
जुखाला के श्री रामानुज संस्कृत महाविद्यालय पंजगाईं के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। रैली दोपहर 1:00 बजे महाविद्यालय प्रांगण से नारे लगाते हुए पंजगाईंं बाजार से अस्पताल से होकर नातडा चौक तक निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने भाषण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्यामलाल शर्मा, प्राध्यापक प्रेमलाल, अनिल कुमार, विक्रांत शर्मा, मीना देवी और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जन जागरूकता के लिए सभी विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से लेकर डोल लसावा तक निकाली गई। इसके बाद एड्स दिवस पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य काम राज सेठी और मुख्य अतिथि नरेश सहोड ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तृप्ता देवी, मनोज कुमार, आरती, दीक्षित, मुश्ताक अहमद, रूचिता, विजय कुमारी, डॉ. कपिल देव और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में एनएसएस इकाई, रोवर्स और रेंजर्स इकाई, रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंदेल ने की। इस दौरान भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भावना शर्मा, सिमरन, मधु, ने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कशिश ठाकुर ने किया। इस दौरान प्रो. नितेश, प्रो. प्रतीक, प्रो.अर्चना, प्रो. दीपक, प्रो. रेखा और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वैष्णवी और अखिल ने पहला, शिवांश और हर्ष ने दूसरा, रंगोली मेकिंग में प्रियंका ने पहला और राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर लेखन में दीपाली ने पहला और ज्योति ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य राम कृष्ण, बीएमओ घुमारवीं डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा, लीला शर्मा, सुभाष चौहान, डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया, डॉ. रिपोन शर्मा, डॉ. रीता कुमारी, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. कविता, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. ललित शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दसगांव में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारा लेखन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका ने पहला, रितिका ने दूसरा और आयुषी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने पहला, लक्ष्मीबाई सदन और भगत सिंह सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर आरती चंदेल, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र कौर, अश्विनी कुमार, मीना कुमारी, केशव प्रसाद, बलदेव कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम्स बिलासपुर से बीएससी नर्सिंग की उपमा शर्मा, शबनम, रिधी और कनूप्रिया ने एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके बाद स्वाति और उनकी साथियों ने नाटक के माध्यम से एड्स के कारणों और बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।