फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Environment Day celebrated in educational institutions

Bilaspur News: पर्यावरण है सबकी जान, रखो इसका ध्यान

Wed, 05 Jun 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Environment Day celebrated in educational institutions
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया पर्यावरण दिवस
विज्ञापन

स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ में मोनाल ईको क्लब के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला में वंशिका ने पहला, हर्षिता ने दूसरा और प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में कशिश और नैंसी ने पहला, सृजन व रितिका ने दूसरा, अनमोल व कुशल राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में कशिश ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा हासिल किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक देवराज ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण दिवस मनाने के उद्देश्य से अवगत करवाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाला में मोनाल ईको क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को रैली के माध्यम जागरूक किया। इस बार पर्यावरण दिवस की थीम है भूमि बहाली मरुस्थलीकरण को रोकना और सूखा सहनशीलता थी। बच्चों ने रैली में हमारा पर्यावरण हमारा भविष्य आदि नारे लगाते हुए सभी को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। ईको और यूथ क्लब प्रभारी अनीता ठाकुर ने पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाहड स्कूल में सदनों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण के कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की खुशबू ठाकुर पहले, लक्ष्मीबाई सदन की सानवी दूसरे और टैगोर सदन की करिश्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन की सुकृति ने पहला, टैगोर सदन की शगुन ठाकुर ने दूसरा और सुभाष सदन की पायल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में विद्यार्थियों की सहभागिता पर बल दिया। कार्यक्रम में डीपीई चैन सिंह, रसील सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
सलवाड़ स्कूल में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने पर्यावरण है सबकी जान, इसलिए रखो इसका ध्यान तभी आएगी पृथ्वी पर हरियाली जब होगी पेड़ पौधों की रखवाली जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य जयचंद हीर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और लोगों का पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस दिवस का उद्देश्य पूरी पृथ्वी और प्रकृति की रक्षा करना है।
मजारी स्कूल में पर्यावरण पर विद्यार्थियों ने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन शैली, जल ही जीवन है, अपना परिवेश कूड़ा मुक्त, सस्टेनेबल आहार ऊर्जा बचत और पेड़ लगाना जैसे विषयों पर विचार रखे। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण दिवस को सार्थकता प्रदान करने के लिए हमें अपने आचार व्यवहार और विचार में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण के सुधार में अधिक से अधिक प्रयास करेंगे।
गेहड़वीं में बच्चों ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों को प्लास्टिक हटाओ और पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। एनसीसी प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि बच्चों को विद्युत ऊर्जा संरक्षण, मृदा संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
कोठीपुरा स्कूल में हमारी भूमिका हमारा भविष्य थीम पर आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, ईको क्लब और एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण पहल में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल देते हुए स्थिरता के अग्रदूत के रूप में उभरने का आह्वान किया। उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में अपशिष्ट में कमी, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग जैसी स्थायी प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया। ऋषिकेश स्कूल में जीव विज्ञान के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने पर्यावरण को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने में बच्चों से सहयोग करने की अपील की। इसी उपलक्ष्य में अध्यापकों और बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार व्यक्त किए। बाद जागरूकता रैली भी निकली गई।
औहर स्कूल परिसर के साथ लगते स्थानों की साफ-सफाई की गई। प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने बच्चों को पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
जुखाला स्कूल में एनएसएस, एनसीसी, ईको क्लब के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए बच्चों से आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया और सभी बच्चों से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर ईको क्लब के छात्रों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई की।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, बलोह, बरठीं, सुन्हाणी, अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं और डूहक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गांव और बाजारों में रैली निकालकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पेड़ लगाने का संदेश दिया।
हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं के बच्चों ने बाजार में जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का लोगों को संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने विद्यालय प्रांगण में एक पौधा लगाया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गर्ग ने बच्चों से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं में एनसीसी, एनएसएस, रोवर एंड रेंजर व ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण और इसके आसपास सफाई की और प्लास्टिक के कचरे को इकट्ठा किया। विद्यार्थियों ने बरसात के समय वृक्षारोपण करने के लिए गड्ढे भी तैयार किए। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी पर्यावरण संतुलन के बिगड़ने का संकेत है। यदि इसे समय रहते ठीक न किया गया तो यह विनाशकारी सिद्ध हो सकता है।
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण धरती खतरे में है। इसलिए इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करें।
शिवालिक पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर स्कूल परिसर को साफ किया गया। साथ ही फूल और फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य गोपालदास ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें किस तरह से अपने परिवेश को साफ सुथरा रखना है।
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में ईको क्लब और एनएसएस स्वयंसेवियों ने पौध रोपण किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण के बारे में बताया गया। दैनिक जीवनशैली और कई कारणों से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढि़यों को सुरक्षित जीवन देने के लिए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना बहुत जरूरी है।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर की एनएसएस इकाई और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के लिए निकाली गई। प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और जंगलों को आग से बचना चाहिए।
कुठेड़ा स्कूल में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को बचाने के लिए पोस्टर व तख्तियां हाथों में लेकर विद्यालय प्रांगण से रैली निकाली जो कुठेड़ा बाजार से होते हुए बस अड्डा पहुंची। प्रधानाचार्य जगदीप सिंह ठाकुर विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और आस-पड़ोस में सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा बिलासपुर में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियोथ में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविताओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
राधा कृष्णा विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण के बचाव का संदेश दिया। विद्यालय निदेशक सुनील ठाकुर कि कहा अगर इन महत्वपूर्ण दिनों पर ध्यान न दिया गया तो आने वाला कल और भी विकराल रूप दिखाएगा। इस संकट से बचने के लिए समय-समय पर लोगों में जागरूकता लाना बहुत जरूरी है क्योंकि इसका परिणाम हम पिछले साल वर्षा ऋतु में देख चुके हैं।
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फल और फलों का रस वितरित किया गया।

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने बच्चों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाए। इसके बाद बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण करते हुए । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed