फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Enthusiasm among players for registration in the trials of Sports Authority of India

Bilaspur News: भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रायल में खिलाड़ियों में पंजीकरण को लेकर उत्साह

Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among players for registration in the trials of Sports Authority of India
-बॉक्सिंग ट्रायल के लिए 90, कबड्डी के लिए 280 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन


-पहले दिन पंजीकरण व ग्राउंड टेस्ट, आज होगा खेल-विशेष परीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित मैदान में 19 व 20 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल कबड्डी और बॉक्सिंग खेलों के लिए साई के रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रवेश के लिए करवाए जा रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया तथा साथ ही ग्राउंड फिटनेस टेस्ट भी हुआ, जबकि दूसरे दिन संबंधित खेलों के तकनीकी (स्पेसिफिक) परीक्षण लिए जाएंगे।

साई प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया वर्ष 2025-26 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों को साई के रेजिडेंशियल हॉस्टल में निशुल्क रहने-खाने की सुविधा, शिक्षा, खेल प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा, बीमा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद उनकी शारीरिक क्षमता, दौड़, सहनशक्ति और फिटनेस से संबंधित ग्राउंड टेस्ट लिए गए। दूसरे दिन संबंधित खेलों के कौशल, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर विशेष परीक्षण होंगे। इसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। जानकारी के अनुसार बॉक्सिंग ट्रायल में करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया,जबकि कबड्डी में प्रतिभागियों की संख्या अधिक रही और लगभग 280 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। बिलासपुर के अलावा आसपास क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे, जिससे मैदान में पूरे दिन खेल गतिविधियां चलती रहीं। साई प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार के ट्रायल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यहां से चयनित खिलाड़ी आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। दूसरे दिन खेल-विशेष परीक्षण के बाद चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी सत्र में प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed