{"_id":"6abc0feb3147ffbfd804f238","slug":"engage-in-physical-activity-daily-and-get-6-to-8-hours-of-sleep-to-keep-your-heart-healthy-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168794-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें शारीरिक श्रम, 6 से 8 घंटे की लें नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें शारीरिक श्रम, 6 से 8 घंटे की लें नींद
विज्ञापन
नारायण प्राइवेट आईटीआई सुगल में विश्व हृदय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु व अन्
विश्व हृदय दिवस पर आईटीआई सुगल में कार्यक्रम, तंबाकू और शराब से दूर रहने की दी सलाह
भाषण प्रतियोगिता में तन्मय ने हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नारायण प्राइवेट आईटीआई सुगल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्तरीय विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें तन्मय ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक मस्तराम ने प्रशिक्षुओं को हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक श्रम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन, ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। तंबाकू और शराब समेत अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। अत्यधिक तली-भुनी, जंक और प्रोसेस्ड खाद्य सामग्री के सेवन से भी बचना चाहिए। भोजन में अनाज, दालें, हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने की सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि वयस्कों को प्रतिदिन पांच ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तचाप की जांच करवानी चाहिए, चाहे वे स्वस्थ महसूस कर रहे हों। उन्होंने बताया कि गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर स्क्रीनिंग, निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
कार्यक्रम में युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस दौरान तंबाकू निषेध की शपथ भी दिलाई गई। आईटीआई स्टाफ और प्रशिक्षु मौजूद रहे।