फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employs

पुरानी पेंशन बहाली के लिए स्वारघाट में शिक्षकों ने की नारेबाजी

Mon, 25 Nov 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
employs
स्वारघाट में पुरानी पेंशन बहाली के लिए रैली निकालते पीटीएफ व एनपीएस संघ के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए और अन्य मांगों के समाधान के लिए स्वारघाट में पेट्रोल पंप से लेकर एसडीएम कार्यालय स्वारघाट तक पैदल मार्च करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार हल्ला बोला।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षकों के साथ विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी भी पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने के लिए खुलकर समर्थन में उतर गए हैं। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक स्वारघाट के प्रधान अनिल शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षकों ने स्वारघाट बाजार से विशाल रैली निकाल कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान इन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना को तुरंत प्रभाव से बंद करके पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। बताया कि 15 मार्च 2003 के बाद हिमाचल राज्य में विभिन्न विभागों, निगमों व बोर्डों में 80 हजार कर्मचारी रखे गए हैं। इन सभी कर्मचारियों पर नई पेंशन योजना थोप दी गई है। इस नई पेंशन योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की महीने बाद केवल मात्र 1000 से 2000 तक मासिक पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन

अनिल ने कहा कि इसके साथ ही छठे वेतन आयोग की अनुशंसाओं की विसंगतियों को दूर कर उसके अनुसार ही सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं में भी संशोधन कर जनवरी 2016 से पूरे देश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक समान वेतनमान लागू किया जाए। इस मौके पर नई पेंशन योजना के जिला बिलासपुर के संयोजक संजीव शर्मा, नयना देवी ब्लॉक के प्रधान बलबीर सिंह व स्वारघाट ब्लॉक के प्रधान शमीम मोहम्मद समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों व कर्मचारियों ने एसडीएम स्वारघाट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से लागू करने के लिए ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed