फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Employment fair held in Ghumarwin, more than 170 youth registered

Bilaspur News: घुमारवीं में लगा रोजगार मेला, 170 से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employment fair held in Ghumarwin, more than 170 youth registered
घुमारवीं में आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र के साथ उम्मीदवार और मौजूद आयोजक। संवाद
युवाओं को रोजगार के अवसर देना हमारी प्राथमिकता : गर्ग
विज्ञापन

15 नामी कंपनियों ने मेले में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से मिशन रोजगार हिमाचल के तहत हिमालय जनकल्याण समिति एवं लघु उद्योग संघ ने गुरुवार को घुमारवीं में रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे।

रोजगार मेले में कुल 15 नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें वर्धमान, एसआईएस ग्रुप, एंब्रोस ऑटोकॉम्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज, टोयोटा, इवान सिक्योरिटी एजेंसी सहित बद्दी, नालागढ़ और परवाणू की अन्य प्रमुख फार्मा कंपनियां शामिल रहीं। मेले में युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया और 170 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। इसमें से कई युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि पंजीकरण करवा चुके अन्य युवाओं को योग्यता के अनुसार कंपनियां चयन के लिए शीघ्र बुलाएंगी। युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र देने पर सहभागी कंपनियों की इस पहल की सराहना करते हुए इंटरव्यू देने आए युवाओं ने हिमालय फाउंडेशन और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के प्रति आभार जताया। गर्ग ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना हमारी हमेशा प्राथमिकता रही है। हम आगे भी और बड़े स्तर पर रोजगार मेले आयोजित करेंगे ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर हिमालय जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी पढ़ाई पूर्ण होने के बाद बेशक सरकारी नौकरी की तैयारी करो, लेकिन तब बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में अपने लिए कोई कॅरिअर जरूर चुनो। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष डिंपल परमार, शांति गौतम व सुषमा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed