{"_id":"5e1f4d878ebc3e4b4f228835","slug":"employess-bilaspur-news-sml321118796","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए
विज्ञापन
बिलासपुर के विद्युत विश्राम गृह में बैठक के बाद बिजली बिभाग से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक विश्व कर्मा मंदिर बिलासपुर में सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलने वाले 5,10 तथा 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित करने, मेडिकल भत्ते को बढ़ाकर 400 रुपये से 500 रुपये करने की मांग उठाई।
इसके अलावा ग्रेड पे-2006 से लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, जुलाई, 2006 से महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने, छठे वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने और साल में एक बार सर्कल लेबल पर पेंशन अदालत का आयोजन करने के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा विद्युत एक्ट को वापस लेने, दो साल बाद यात्रा भत्ता पंजाब की तर्ज पर देने की मांग की गई।
इस अवसर पर बंसीराम ठाकुर, रछपाल सिंह, होशियार सिंह, अमरूराम, हरि कुमार गुप्ता, सीता राम ठाकुर, तुलसी राम, सुखराम, सुंदर राम, बृजलाल, बेसरिया राम, ईश्वर सिंह, रूपलाल राठौर, रामेश्वरी देवी, निक्का राम, छोटा राम व अनिल कुमार सहित कई पेंशनर भी मौजूद रहे।