फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employees

80 वर्ष पूरे कर चुके 60 पेंशनरों को किया सम्मानित

Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
employees
बिलासपुर में पेंशनर दिवस पर सम्मानित किए गए पेंशनर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अखिल भारतीय पेंशनर दिवस लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया जिसमें रोशन लाल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरूआत ज्योति प्रज्वलित करके की गई। वहीं दिवंगत पेंशनरों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष महिंद्र बख्शी के नाम पर दिए जाने वाले अवार्ड से सदर खंड के प्रधान दौलत राम चौहान को सम्मानित किया गया, वहीं समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजू सुशील पुंडीर और विपुल शर्मा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में जिलेभर के लगभग 400 पेंशनरों ने भाग लिया तथा 80 वर्ष पूर्ण कर चुके लगभग 60 पेंशनरों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों में सदर खंड में बैरी बरमाना इकाई से मंगल सिंह चंदेल, रतनी देवी चंदेल, कमला देवी चंदेल, दुलंबी देवी चंदेल, मलोखर इकाई से देवी राम, जुखाला इकाई से संत राम, संकरु देवी, घाघस इकाई से लेख राम ठाकुर, महंत राम व सुख राम, शहरी इकाई से गोदावरी गौतम, संतोष, ज्ञान प्रकाश, दीना नाथ नड्डा, गोदावरी, घुमारवीं ब्लॉक अमरपुर इकाई से लेखराम ठाकुर, रघुराम शर्मा, भराड़ी इकाई से कृष्ण दास शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन सचिव चेत राम वर्मा ने किया। मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कार्यकारिणी में जगदीश नड्डा, हुक्म सिंह ठाकुर, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव चेत राम वर्मा, शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र भट्ठा, ठाकुर दास आजाद, लेख राम शर्मा, बीरबल धीमान, यशवंत सिंह चंदेल, सदर खंड के प्रधान दौलत राम चौहान ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed