फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employee beat by upl officer.

सुनवाई के लिए पहुंचे कामगार को यूपीएल प्रबंधन ने पीटा

Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
employee beat by upl officer.
Fight shimla

कोलबांध विस्थापितों और प्रबंधन में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्रम निरीक्षण के यहां कामगारों को निकालने के मामले की सुनवाई के दौरान यूपीएल प्रबंधक पर मजदूर से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मजदूरों ने इस संबंध में पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।  

विज्ञापन


दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि वो बिलासपुर श्रम रोजगार कार्यालय में अपनी पेशी पर आया था और अन्य कर्मचारी भी वहां उनके साथ थे। दीपक कुमार ने कहा की वो श्रम निरीक्षक के कमरे से बाहर खड़े थे कि तभी यूपीएल के मैनेजर श्रम निरीक्षक के कमरे से बाहर आया और गला पकड़कर उससे मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने धमकी भी दी कि जहां से मैं आता हूं वहां तेरे जैसों का पता भी नहीं चलता। दीपक ने कहा कि वहां मौजूद सभी कर्मचारियों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद कहीं जा कर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने सदर थाना प्रभारी को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान कर्मचारी मुखत्यार, आशीष और जसपाल मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलडैम वर्कर यूनियन के कानूनी सलाहकार सुमन ठाकुर ने कहा कि पहले तो यूपीएल और ठेकेदार एनटीपीसी के इशारे पर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे थे। मगर अब उनकी जान लेने पर ही उतारू हो चुके हैं।

62 कामगारों को निकाला जा चुका है बाहर
कोल बांध परियोजना में हड़ताल खत्म होने के बाद समझौत को दरकिनार करते हुए कंपनी ने करीब 62 कामगारों को बाहर निकाल दिया है। इससे विस्थापितों और कंपनी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने महापंचायत बुलाकर कंपनी और प्रशासन को चेतावनी भी जारी की थी। मगर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई अमल में  नहीं लाई गई है।


शहरी चौकी प्रभारी पदम ने बताया कि कामगार ने श्रम निरीक्षण कार्यालय में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed