फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Emphasis placed on better marketing of farmers' produce and fair prices.

Bilaspur News: किसानों की उपज के बेहतर विपणन और उचित मूल्य पर दिया जोर

Mon, 19 Oct 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on better marketing of farmers' produce and fair prices.
किसान उत्पादक सहकारी संगठन दधोल की आम सभा में मौजूद पदाधिकारी और अन्य। संवाद
दधोल किसान उत्पादक सहकारी संगठन की आम सभा में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। किसान उत्पादक सहकारी संगठन दधोल की आम सभा में किसानों को संगठित कर उनकी उपज के बेहतर विपणन और उचित मूल्य की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसानों की आर्थिक स्थिति और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष जागीर सिंह मैहता ने की, जबकि पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। जागीर सिंह मैहता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों को साझा मंच उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपनी उपज और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए सामूहिक निर्णय ले सकें। संगठन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीता ठाकुर ने कहा कि कृषि लागत में बढ़ोतरी, उपज का उचित मूल्य न मिलना, बाजार तक पहुंच और आधुनिक तकनीकों की जानकारी का अभाव किसानों के सामने प्रमुख चुनौतियां हैं। किसान उत्पादक संगठन इन समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा सकते हैं। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आपसी सहयोग, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन करने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हित में आगामी गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed