{"_id":"6a7230e0a6a853683703eb42","slug":"emails-received-from-across-the-country-seeking-the-removal-of-the-wine-shop-and-meatfish-stalls-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164899-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शाहतलाई में वाइन शॉप व मीट-फिश की दुकानें हटाने को देशभर से ईमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शाहतलाई में वाइन शॉप व मीट-फिश की दुकानें हटाने को देशभर से ईमेल
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने सरकार से मुख्य मार्ग से अन्य स्थान पर दुकाने स्थानांतरित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की धार्मिक नगरी शाहतलाई के मुख्य मार्ग से वाइन शॉप तथा मीट-फिश की दुकानों को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर देशव्यापी ईमेल अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत कई राज्यों के श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को ईमेल भेजकर धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
अभियान के संयोजक उदित सिंह (अंबाला) और बलविंदर सिंह (लुधियाना) ने बताया कि यह अभियान किसी व्यापारी या उसके वैध व्यवसाय के विरोध में नहीं है। उनका कहना है कि मांग केवल इतनी है कि बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई के मुख्य प्रवेश मार्ग से वाइन शॉप और मीट-फिश की दुकानों को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे। संयोजकों के अनुसार हर वर्ष पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए शाहतलाई पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक नगरी के मुख्य मार्ग पर शराब और मीट-फिश की दुकानें होने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उनका मानना है कि प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रवेश मार्ग पर इस तरह की दुकानें नहीं होनी चाहिए। ईमेल अभियान के माध्यम से सरकार से आग्रह किया गया है कि दुकानों को धार्मिक क्षेत्र और मुख्य मार्ग से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इससे श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान भी बना रहेगा और व्यापारियों के वैध व्यवसाय पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उदित सिंह ने देशभर के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ईमेल भेजकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।