फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity stalled in Bilaspur for seven hours, people were upset

बिलासपुर में सात घंटे ठप रही बिजली, लोग रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity stalled in Bilaspur for seven hours, people were upset
बिलासपुर। भीषण गर्मी में बिजली की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट की वजह से पूरे नगर की बिजली सात घंटे ठप रही, जिसके कारण उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। रात करीब नौ बजे कर्मचारी बिजली के फाल्ट को खोज पाए, इसके बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन

132 केवीए विद्युत उपकेंद्र अशोकनगर से नगर के 33 केवीए बिजलीघर को आ रही हाईटेंशन लाइनों में गुरुवार की अपराह़न करीब दो बजे फाल्ट हो गया। इसके बाद पूरे नगर की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। बिजली की आपूर्ति ठप होते ही एसडीओ संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ फाल्ट को खोजना शुरु कर दिया। वहीं, बिजली को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह तरह चर्चाएं करनी शुरु कर दी और अपनी भड़ास निकाली। कुछ लोगों ने टयूटर आदि माध्यमों से मुख्यमंत्री व प्रदेश के उर्जा मंत्री से भी शिकायत कर दी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन से मिलकर कर्मचारियों पर तमाम आरोप भी लगा दिए। रात साढ़े आठ बजे बिजली विभाग के कर्मचारी नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पास हुए फाल्ट को खोज पाए। इसके बाद फाल्ट को रात करीब नौ बजे तक ठीक किया जासका और आपूर्ति सुचारु की जा सकी। एसडीओ ने बताया कि फाल्ट को ठीक कर दिया गया और आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed