फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity employees, pensioners demonstrated in Ghumarwin

Bilaspur News: विद्युत कर्मचारियों, पेंशनरों ने घुमारवीं में किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees, pensioners demonstrated in Ghumarwin
- समय पर नहीं मिला वेतन तो सचिवालय का करेंगे घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संयुक्त संघर्ष समिति कर्मचारी संघ और पेंशनर संघ घुमारवीं इकाई ने वेतन और पेंशन समय पर न मिलने पर घुमारवीं में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और पेंशनरों ने सरकार को चेताया कि शीघ्र वेतन और पेंशन न मिली तो शिमला पहुंचकर सचिवालय और विद्युत बोर्ड के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

कर्मचारी और पेंशनर घुमारवीं स्थित विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान शम्मी खान ने कहा कि वेतन और पेंशन न मिलने से कर्मचारियों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। उन्हें अपने और परिवार के भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही पेंशन। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि पेंशन और वेतन शीघ्र नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। पेंशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान गंगा प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर भी परेशान हैं। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान रामलाल शर्मा ने कहा कि अभी तक बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन और पेंशनरों को पेंशन जारी नहीं हो पाई है। बोर्ड वेतन और पेंशन समय पर नहीं दे रहा है। ऐसा करके बिजली बोर्ड को आर्थिक रूप से कमजोर दिखाई जाने की साजिश हो रही है। जिन कर्मचारियों ने अपने खून पसीने से इस बोर्ड को सींचा है, आज उन कर्मचारियों के साथ सरकार और बोर्ड सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री दिए जाने का भी विरोध किया। इस मौके पर प्रधान अमन कुमार, सचिव राजेश कुमार, प्रवीण कुमार और सुखराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed